पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया,अमृता देवी का बलिदान दिवस, प्रदेश मंत्री डॉ. खोकर द्वारा किया गया पौधारोपण

Aug 29, 2021 - 08:17
 0
पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया,अमृता देवी का बलिदान दिवस, प्रदेश मंत्री डॉ. खोकर द्वारा किया गया पौधारोपण

भीलवाडा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ राजस्थान, संबंधित औद्योगिक इकाई भारतीय मजदूर संघ राजस्थान  के द्वारा आज पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण का कार्यक्रम बहुत संपन्न हुआ। भारतीय  स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश मंत्री डॉक्टर सुनीता खोकर ने बताया  कि 28 अगस्त 1787 में राजस्थान में खेजड़ी के वृक्षों को बचाने के लिए आंदोलन किया गया था जिसने अमृता देवी ने खेजड़ी के वृक्षों को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया इसीलिए भारतीय मजदूर संघ के द्वारा संपूर्ण राष्ट्र में अमृता देवी के इस बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है
 चंद्रशेखर आजाद नगर के  सेक्टर 7 के बड़े पार्क में भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश मंत्री खोकर  द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया
 इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप  वार्ड नंबर 23 के पार्षद  अशोक  जोशी  का डॉ खोकर और उनकी पूरी टीम के द्वारा पार्षद  अशोक जोशी को साफा बंधा कर और माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया
 कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री डॉ सुनीता खोकर ने की कार्यक्रम में पीपल नीम जामुन आम अमरूद आदि के वृक्ष लगाए गए सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पार्षद साहब अशोक जोशी ने सभी आए हुए लोगों का धन्यवाद किया और बीएमएस के कार्यों की प्रशंसा की डॉ. खोकर के द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी और पर्यावरण और प्रकृति के लिए किए गए कार्यों के लिए संगठन की प्रशंसा की 
डॉ  खोकर ने अमृता देवी के बलिदान दिवस का महत्व बताया और पर्यावरण और पौधों को सुरक्षित रखने के लिए सभी को प्रेरित किया व बताया की
हमें पर्यावरण का संरक्षक करना  व सुरक्षित रखना चाहिए और पौधों के बिना हमारा जीवन और जल संभव ही नहीं है जल और जीवन को बचाने के लिए  हरे सोने को सुरक्षित करना अति आवश्यक है बीएमएस के द्वारा किए गए कार्य बताए गए भारतीय स्वायत्तशासी महासंघ  सदैव मजदूरों और सफाई कर्मचारियों का हितेषी रहा है इसके अलावा भी मजदूर संघ पर्यावरण के लिए भी कार्य करता आया है । बहन अमृता देवी ने तो खेजड़ी के वृक्षों की रक्षा के लिए अपनी जान तक दे दी और भारतीय मजदूर संघ अमृता देवी के इस बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है 
मुख्य अतिथि  अशोक  जोशी विश्व शांति दूत डॉ सुनीता खोकर पारस  घावरी गोपाल  लोट शिवकुमार घावरी वार्ड नंबर 23 के जमादार साहब विजय कोटिया ना और उनके सफाई कर्मचारी दुर्गा देवी गहलोत स्वाति आदिवाल अजंता छपरी  अनीता दुलगच किशन दुर्गेश संजय आदि लोग शामिल थे , डॉ  खोकर ने पार्षद  और सफाई कर्मचारी सभी का धन्यवाद किया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................