बयाना में कोरोना का कहर जारी, बैंको व अस्पताल के बाद अब कोर्ट पहुंचा कोरोना, अबतक 231 पाॅजिटिव

Jul 22, 2020 - 00:24
 0
बयाना में कोरोना का कहर जारी, बैंको व अस्पताल के बाद अब कोर्ट पहुंचा कोरोना, अबतक 231 पाॅजिटिव

बयाना,भरतपुर 
बयाना 21 जुलाई। बयाना में तेजी से दबे पांव पैर पसार रहा कोरोना बैंकों व अस्पताल के बाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है। जिससे यहां काफी हलचल मची है। मेडीकल विभाग व प्रशासन सहित बैंको, विभिन्न कोर्टों व अन्य विभागों ने भी सतर्कता बढा दी है। तमाम सरकारी विभागांें व बैंको में अपने कामकाज के लिए आने वाले लोगों की भीड को नियंत्रित करने व सोशल डिस्टैंसिंग एवं कोरोना नियंत्रण उपायों की सख्ती से पालना करने पर विशेष ध्यान दिया जाने लगा हैै। बयाना में अब बीते 24 घंटों में कोरोना पाॅजिटिव के 8 नए मामले व दो दिनों में 15 मामले सामने आने के बाद बयाना में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 231 पर पहुंच गई है। 8 नए पाॅजिटिव ने दो जनें कोर्ट कर्मचारी व दो जनें होमगार्ड के जवान बताए गए है। सभी पाॅजिटिव को क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया है। जहां आरआटी टीम की निगरानी में रखा गया है। यहां कोरोना पाॅजिटिव पाए जा रहे लोगों की खास बात यह बताई है। कि जांच में तो वह कोरोना पाॅजिटिव पाए जा रहे है। किन्तु उनके कोरोना के लक्षण नजर नही आ रहे हैै। कोरोना पाॅजिटिव पाए गए मरीजों में कई गर्भवती महिलाऐं भी बताई गई है। इनके भी कोरोना के लक्षण नजर नही आ रहे है। फिर भी सतर्कता के बतौर सभी पाॅजिटिवों को आर आरआरटी  टीम की निगरानी में क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा जा रहा है। यहां के बीसीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 117 जनों की सैम्पलिंग की गई थी। जिनकी आज रिपोर्ट आने पर 8 जनें पाॅजिटिव पाए गए थे। सोमवार को भी गांव मिलकपुर में 23 अन्य लोगों की सैम्पलिंग कर उनके सैम्पल जांच के लिए भरतपुर भेजे गए है। अब तक पाए गए 231 कोरोना पाॅजिटिव मामलों में से अब तक 179 मामले रिकवर होकर स्वस्थ हो गए। जबकि 52 केस एक्टिव स्थिती में है जिनमें से 14 जनें बयाना के क्वारेंटाइन सेंटर में व अन्य लोग जयपुर एवं भरतपुर में भर्ती है।

  • बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow