गो आधारित कृषि में नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर अधिक उपज लें अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख शंकरलाल

द्वारा गो आधारित कृषि से पैदा होने वाली फसलों सब्जियों तिलहन जड़ी बूटियों के खेतों का निरीक्षण उनकी पैदावार के बारे में गो आधारित कृषि करने वाले किसानों से मुलाकात कर उन्हें गो आधारित कृषि के नवीन अनुसंधानओं से अवगत करा कर अपने यहां उपयोग में लेने का आह्वान किया गया

Jun 4, 2020 - 01:48
 0
गो आधारित कृषि में  नवीनतम तकनीक का  प्रयोग कर  अधिक उपज लें अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख  शंकरलाल

महुआ दौसा

महुआ 3जून क्षेत्र के  भनकपुरा स्थित  सुमेर सिंह राजावत गौ आधारित कृषि फार्म पर अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख श्री शंकर लाल अखिल भारतीय किसान संघ महामंत्री श्री बद्री नारायण जी राजस्थान गौ सेवा प्रमुख सुगन चंद शर्मा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के जीव जंतु कल्याण बोर्ड प्रतिनिधि गौ पुत्र अवधेश अवस्थी द्वारा  गो आधारित कृषि से पैदा होने वाली फसलों सब्जियों तिलहन जड़ी बूटियों के खेतों का निरीक्षण उनकी पैदावार के बारे में गो आधारित कृषि करने वाले किसानों से मुलाकात कर उन्हें गो आधारित कृषि के नवीन अनुसंधानओं से अवगत करा कर  अपने यहां  उपयोग में लेने का आह्वान किया  इस दौरान  सोशल डिस्टेंडिंग की पालना करते हुए  उपस्थित दौसा करौली जिले के गो आधारित खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों की बैठक अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख  श्री शंकर लाल जी ने ली इस दौरान उन्होंने  दौसा करौली जिले के गौ आधारित खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों से मुलाकात कर उन्हें देसी गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में देसी गौ माता के गोमूत्र गोबर पर अनेक अनुसंधान जा रहे हैं जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं आज अनेकों गंभीर बीमारियों के इलाज में सहायक के रूप में गोमूत्र पंच द्रव्य का प्रयोग जहां लोग कर रहे हैं वही गो आधारित खेती करने वाले प्रगतिशील किसान गो आधारित खेती कर जहर मुक्त खाद्यान्न सब्जियां तिलहन पैदा करलोगों को बीमारी से बचाते हुए जहां अच्छा लाभ कमा रहे हैं वही बेहतर गो आधारित खेती करने का आधुनिक अनुसंधानओं से प्राप्त तौर तरीकों से अवगत कराते हुए अन्य किसानों के प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं उन्होंने देसी गाय आधारित खेती करने वाले आधुनिक प्रगतिशील किसानों के अनेकों उदाहरण देते हुए बताया की भारत देश में अलग-अलग प्रदेशों  अलग-अलग जलवायु  अलग-अलग मिट्टी  पानी से जगह-जगह की जा रही गौ आधारित खेती के बारे में विस्तृत से बताया इस दौरान उन्होंने गो आधारित खेती करने वाले प्रगतिशील किसान सुमेर सिंह राजावत द्वारा आधुनिक अनुसंधान कर गो आधारित खेती करने के लिए धन्यवाद देते हुए उनके द्वारा ली जा रही तकनीकों को अन्य किसानों को भी प्रयोग में लेने आवाहन करते हुए  गो आधारित खेती करने वाले किसानों को आधुनिक गो आधारित खेती संबंधित हर संभव मदद करने का भारतीय किसान संघ  के अखिल भारतीय महामंत्री बद्रीनारायण जी प्रदेश गौ सेवा प्रमुख सुगम चंद जी केंद्रीय जीव जंतु बोर्ड प्रतिनिधि गो पुत्र अवधेश अवस्थी के साथ मिलकर हर संभव मदद का  आश्वासन दिया

 इस अवसर पर गो आधारित खेती करने वाले प्रगतिशील किसान सुमेर सिंह राजावत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के जीव जंतु कल्याण बोर्ड प्रतिनिधि गो पुत्र अवधेश अवस्थी योगेंद्र सिंह राजावत लालाराम बेरवा मोहनलाल सैनी पीतम अवस्थी सुरेश त्यागी टीकम सिंह धाकड़ जल सिंह सैनी संतोष गुप्ता रमेश बैरवा विश्राम मीणा गजेंद्र सिंह राजावत सहित दर्जनों गो आधारित कृषक मौजूद रहे

महुआ से अवधेश कुमार अवस्थी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow