शौर्य संचलन राजनीति शिकार के कारण निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी बाद निकला

Dec 21, 2021 - 09:46
 0
शौर्य संचलन राजनीति शिकार के कारण निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी बाद निकला

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा/ अनिल टेलर)  बिजौलिया रविवार को बिजौलियां कस्बे में आयोजित हिन्दू संगठनों विहिप और बजरंग दल का शौर्य संचलन राजनीति का शिकार हो गया और अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी बाद निकल सका। बताया गया कि राजनीतिक दबाव में शीर्य प्रदर्शन को बेवजह अटकाए रखा। पूरे नाटकीय घटनाक्रम पर हिन्दूवादी संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाहिर की है। विहिप के जिला मंत्री शशिकांत पत्रिया ने बताया कि शौर्य संचलन की सूचना 14 तारीख को उपखंड अधिकारी सीमा तिवाड़ी को दे दी गई थी किन्तु एन वक्त पर राजनीतिक दबाव में शौर्य संचलन पर अड़ंगा लगाया।

  • यह है मामला

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड की ओर से रविवार को सुबह 11 बजे शौर्य संचलन निकाला जाना था। प्रशासनिक व्यवधान के बाद कार्यकताओं के भारी विरोध के बाद 100 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में 3 घंटे देरी से संचलन निकाला गया। बढ़ते विरोध के बाद प्रशासन ने अनुमति दी। शौर्य संचलन कार्यर म में विशिष्ट अतिथि विहिप प्रांत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, प्रांत सहसंयोजक योगेश रेणवाल, विभाग मंत्री गणेश, जिला उपाध्यक्ष दीनबंधु, जिला सहसंयोजक अजीत, जिला मंत्री शशिकांत, विहिप प्रखंड अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़, विहिप प्रखंड मंत्री यशवंत पुगलिया बजरंग दल प्रखंड संयोजक दीपक गौड़, जिला गोरक्षा प्रमुख उमेश शर्मा प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत गौड़, गौ रक्षा प्रमुख राम गुर्जर आरोली नगर संयोजक गोविंद धोबी भोपतपुरा से सचिन बंजारा, नगर सयोजक मोहित दमामी अरविन्द लखारा पूर्व विधायक बद्री प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़, मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा आदि मौजूद रहे। राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते शौर्य संचालन में हुए अनावश्यक व्यवधान के चलते जिला मुख्यालय के अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर, उपखंड अधिकारी सीमा तिवाड़ी मांडलगढ़ थानाधिकारी, विजौलिया सीआई सूर्यभान सिंह, काछोला, पुलिस लाइन, मांडलगढ़ एवं बीगोद पुलिस थाने का जाब्ता मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है