भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंचे रामगढ़: सैकड़ों समर्थकों ने किया स्वागत

Sep 22, 2023 - 18:42
 0
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंचे रामगढ़: सैकड़ों समर्थकों ने किया स्वागत

रामगढ़ (अलवर, राजस्थान/ राधेश्याम गेरा) भाजपा द्वारा निकल गई परिवर्तन संकल्प यात्रा गोविंदगढ़ से रामगढ़ करीब 7:00 बजे पहुंची।परिवर्तन संकल्प यात्रा का चिडवाई में पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता और उससे आगे रमन गुलाटी द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया गया उसके बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा का रामगढ़ खेल मैदान पर भव्य स्वागत किया गया। परिवर्तन संकल्प यात्रा में यात्रा संयोजक प्रतिपक्ष उप नेता सतीस पुनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, सीआर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सावन सिंह बागड़ी, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि का रामगढ़ में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदीप आहूजा, जय आहूजा, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया। परिवर्तन संकल्प यात्रा रामगढ में केवल पांच मिनट ही रूकी।
इस दौरान स्वागत के पश्चात सभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिपक्ष के उपनीत सतीश पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा के जरिए हम या संदेश देने आए हैं कि जिस तरह ज्ञान देव आहूजा ने अपनी मेहनत और पसीने से इस क्षेत्र को सिंचा है। क्षेत्र के लिए हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की लड़ाई लड़ी है भाजपा 2023 में इस क्षेत्र के लिए पूरी प्रतिबद्धता और सद्भावना के साथ काम करेगी। यह परिवर्तन यात्रा किसने की बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, तुष्टिकरण आदि पर आपके खेतों के लिए काम करेगी। अपने परिवर्तन यात्रा को जिस तरह आशीर्वाद दिया है भारत की जनता पार्टी आपके हितों के लिए काम करती रहेगी।
लोगों को रोके रखने और परिवर्तन यात्रा के माध्यम से वर्तमान सरकार की कमियों को उजागर करने के लिए गायक कलाकार द्वारा देश भक्ति और विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजई बनाने के गीत प्रस्तुत किए गए। जिसमें 2019 के इंडियन आइडल विजेता रोहित शर्मा जो कि मुंबई में आरकेए प्लेबैक सिंगर हैं आरकेए ने देश भक्ति गीतों पर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने जय आहूजा इंद्रजीत सिंह पाटा को अपने कंधों पर उठाकर पंडाल में घुमाया और जय श्री राम के नारे लगाए इधर गायक रोहित शर्मा ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए कहा कि अबकी बार रामगढ से जय आहूजा की जय जयकार होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे सभी नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जगह अधिक से अधिक लोगों को एकत्र कर परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई। रामगढ़ में दोपहर तीन बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया लेकिन परिवर्तन यात्रा निर्धारित समय से चार घंटे विलम्ब से पंहुचने के कारण अनेक लोग अपने घरों को लौट गए। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान रामगढ में ज्ञानदेव आहूजा,जय आहूजा, इंद्रजीत सिंह पाटा, एडवोकेट रचना गोयल आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान श्रीमती मिनाक्षी आहूजा,राजकुमार तीर्थानी,आईपीएस महेश भारद्वाज,महावीर जैन,राजेंद्र मिश्रा,मंच संचालन योगेश मिश्रा, रामजीलाल जैन, कैलाश खण्डेलवाल, कृष्ण सैनी,तुलसी सैनी,राहुल चौधरी,जगदीश शर्मा, शुभम शर्मा, महिला मोर्चा से रिटायर्ड अध्यापिका हरजीत कौर, इन्द्रजीत सिंह पापा,जिला मंत्री रीता सेठी,गोपाल ठेकेदार,बाम्बोली से राजाराम चौधरी, बाम्बोली से महंत विष्णु, तुलसी सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................