सैनी समाज द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित राष्ट्रीय सैनी सभा के नगर अध्यक्ष बने बनवारी लाल सैनी

Sep 1, 2025 - 12:44
 0
सैनी समाज द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित राष्ट्रीय सैनी सभा के  नगर अध्यक्ष बने बनवारी लाल सैनी

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
सैनी समाज द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा उदयपुरवाटी नगर पालिका क्षेत्र में बनवारी लाल सैनी की नगर अध्यक्ष पद पर  नियुक्ति की गई है। उक्त नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि के लिए की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर श्रवण कुमार सैनी द्वारा  नियुक्ति आदेश जारी करते हुए बताया कि उक्त संगठन का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए देश हित में कार्य करेगा। डॉ०  सैनी ने निर्देश दिया है कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाकर संगठन के उद्देश्यों को अमलीजामा पहनाने का प्रयास शुरू करें । बनवारी लाल सैनी की नियुक्ति पर सेवानिवृत्त कृषि उपनिदेशक रामकरण सैनी, सैनी समाज अध्यक्ष केदारमल सैनी, सुभाष चन्द्र सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि बशेसर सैनी, ब्लाक अध्यक्ष बी. एल सैनी, मुकेश गोरयां, सैनी मंदिर कमेटी अध्यक्ष बीरबल सैनी सहित कई लोगों ने बधाई प्रेषित की है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................