सकट चौथ माता मंदिर में ध्वज पताका चढ़ाकर, महिलाओं ने किया भजन कीर्तन

Nov 17, 2023 - 12:55
 0
सकट चौथ माता मंदिर में ध्वज पताका चढ़ाकर, महिलाओं ने किया भजन कीर्तन

सकट (अलवर/ राजेंद्र मीना) सकट कस्बे के प्राचीन व प्रसिद्ध चौथ माता मंदिर में शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को महिला श्रद्धालुओं की और से भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी हितेश कुमार व बंटी पारासर ने बताया कि भजन कीर्तन शुरू होने से पूर्व महिलाओं ने चौथ माता मंदिर पर डीजे की स्वर लहरियों के बीच माता रानी के मंदिर पर सामूहिक ध्वज पताका फहराई गई इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा माता रानी को पौषाक व सोलह सिंगार की वस्तुएं चढ़ाई गई। पुजारी ने बताया कि महिलाओं ने चौथ माता मंदिर में ढोलक झांझ व मंजीरे आदि वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच चौथ माता, शिव जी, हनुमान जी, खाटू श्याम जी, राधा कृष्ण, भैरु जी महाराज आदि देवी-देवताओं के भजनों की मधुर मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। भजनों की प्रस्तुतियों पर कई महिलाएं झूम उठी। इस मौके पर चौथ माता मंदिर में विराजित चौथ माता, संतोषी माता, शिवजी, गणेश जी, हनुमान जी व भैरू बाबा की प्रतिमा की सुगंधित पुष्पों से फूल बंगला झांकी सजाई गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है