सरकार ने जारी किया अलर्ट, बिना OTP बैंक अकाउंट हो रहा है खाली

Jan 19, 2024 - 18:38
 0
सरकार ने जारी किया अलर्ट, बिना OTP बैंक अकाउंट हो रहा है खाली

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

सरकार की तरफ से साइबर क्राइम को रोकने के लिए नए नए  कदम उठाए जाते रहे हैं। इसी क्रम में सरकार ने नया अलर्ट जारी किया है। इसमें लोगों से सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से लोगों को साइबर क्राइम से सुरक्षित करने के लिए एक नया अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे लोगों के साथ होने वाले क्राइम को अंजाम दिया जाता है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए स्कैम का बिल्कुल नया तरीका पकड़ा है। इसमें कहा गया है कि यूजर्स का बैंक अकाउंट बिल्कुल जीरो हो जाता है। कई केस में तो यूजर्स से OTP तक भी नहीं मांगा जाता है। यानी बिना बताए ही लोगों के साथ ये धोखाधड़ी हो रही है। इसमें स्कैमर्स लोगों से हैकिंग से बचाने का दावा करते हैं। लेकिन असल में वही इसे अंजाम दे रहे होते हैं।
वॉशिंग मशीन, फ्रिज.. ऐमजॉन व्हाट्सएप यूजर्स के नंबर पर इनाम की घोषणा पर सेल में बंपर ऑफर्स, 65% तक की छूट
अलर्ट की मानें तो इसमें लोगों से हैकिंग से बचने के लिए एक नंबर भी दिया जाता है। इसमें कहा जाता है कि वह इस नंबर पर डायल करें और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो इससे उनका फोन बंद हो जाएगा। यानी फोन किसी काम का नहीं रहेगा। कई लोग इसे समझ नहीं पाते हैं, लेकिन असल में ये स्कैम करने का ही एक तरीका होता है। *401#99963....45 (किसी भी नंबर) पर फोन करने के लिए कहा जाता है। ऐसे में आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है।
कैसे करें बचाव-
ऐसे स्कैम से अगर आप भी खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ऐसे किसी भी कॉल का जवाब नहीं देना है। क्योंकि फोन या सिम कार्ड हैक होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की सूचना फोन करके नहीं दी जाती है। कई केस में यूजर्स पर दबाव बनाकर उनके फोन में ऐप तक भी डाउनलोड करवा ली जाती है। दरअसल ये VPN App होती है जो आपके फोन का सारा डेटा चोरी करती है। इसलिए आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में फिर भी अगर कहीं धोखाधड़ी होने की संभावना है तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................