प्रधानमंत्री लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

Mar 1, 2024 - 14:34
 0
प्रधानमंत्री लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

कोटपुतली बहरोड़ जिले के विराटनगर।कस्बा स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री लाभार्थी संपर्क अभियान हेतु विराट नगर शहर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के विधानसभा सहसंयोजक मामराज सोलंकी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस दौरान सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और गारंटी को पूरा करने की गारंटी जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों से संपर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त करनी है। तथा प्रधानमंत्री की अनेक जन कल्याणकारी योजना जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, स्व निधि योजना, जल जीवन मिशन योजना जैसी अनेक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का संकल्प ले। इस दौरान मंडल बूथअध्यक्षों को लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवा कर कार्य का विभाजन किया गया। बैठक में लाभार्थी संपर्क अभियान के मंडल संयोजक हेमराज सैनी ने आगंतुक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश बदालीवाल, महेंद्र सैनी, राजू यादव, रूपेंद्र शर्मा, श्रीराम यादव, रामकरण छावडी, भेरुलाल गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि भेरूलाल सैनी, बंटी चौधरी, दिनेश चौधरी, विवेक यादव, धर्मेंद्र प्रजापत, संजय स्वामी, अशोक सैनी, मनोज सैनी, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • बिल्लूराम सैनी 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................