राजगढ़ वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग आयोजित

Mar 4, 2024 - 19:37
 0
राजगढ़ वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग आयोजित

राजगढ़ (अलवर)
पुस्तकालय भवन में राजगढ वेलफेयर सोसायटी कार्यकारिणी एवम गणमान्य नागरिकों की आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई। इसमें भाजपा प्रत्याशी  बन्नाराम मीना एवं भूपेंद्र जी से से मिलने का निश्चय करके राजगढ की प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु विचार विमर्श किया गया। एवं आचार संहिता लागू होने से पूर्व क्रियान्वयन हेतु प्रयास किया जायेगा। रोडवेज बस डिपो या सब डिपो का संचालन ,जिला स्तरीय कार्यालयों यथा ट्रांसपोर्ट, लेबर इत्यादि का परमानेंट अथवा कैंप कार्यालय स्थापित करना।अस्पताल में सोनोग्राफी व अन्य महंगी जांच के नियमित अथवा सप्ताह में कुछ बार होने की व्यवस्था। नगर परिषद बनाने से अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
 इस महत्वपूर्ण मीटिंग में वेल्फेयर सोसायटी अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, सचिव किशोर मुखर्जी, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष मदनलाल शर्मा ,रामरतन ताम्बी, पार्षद गोविंद गुप्ता, दिनेश प्रधान अमित कुमार गुप्ता, जगमोहन शर्मा, पूरण जैमन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................