बलात्कार एंव जान से मारने भय दिखाकर रुपये एंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश,दो महिला सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

Mar 5, 2024 - 12:20
 0
बलात्कार एंव जान से मारने भय दिखाकर रुपये एंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश,दो महिला सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

खुशखेड़ा,खैरथल-तिजारा (दीपक शर्मा)
खुशखेड़ा थाना अंतर्गत षडयन्त्र पुर्वक महिलाओ के जाल में फंसा कर अपहरण कर झुठा बलात्कार के केस में फसानें एंव जान से मारने की धमकी देकर रुपये एंठने (हनी ट्रेप) वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिला आरोपियो सहित कुल 08 मुलजिम गिरफ्तार किए है ।   
खुशखेड़ा थाना मे  जुबैर खान निवासी साकरस थाना फिरोजपुर झिरका ने दो महिलाओ द्वारा जाल में फंसाकर 1 लाख रुपये की मांग करने व नहीं देने पर बलात्कार एंव जान से मारने भय दिखाकर रुपये एंठने वाले गिरोह के विरुध नामजद मामला दर्ज कराया जिसमे धारा 143,323,341,342,365,387,388, 120 बी आईपीसी में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।  अनुसंधान के दौरान प्रकरण मे आरोपियों की तलाश हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। गठित विशेष टीम द्वारा मुल्जिम की तलाश हेतु तकनीकी सहयोग लिया गया व आसुचना संकलन कर त्वरित कार्यवाही करते हुये दो महिला आरोपियो सहित आरोपी -

  • 1 - नानगसिहँ पुत्र चरण सिहँ रायसिख उम्र करीब 26 साल निवासी बाघोडा 
  • 2- शाकिर पुत्र ईलियास मेव उम्र करीब 35 साल निवासी बाघोडा पुलिस थाना किशनगढबास
  •  3- कश्मीर सिहँ पुत्र कालासिहँ रायसिख
  •  4- बलवीर सिहँ पुत्र कालासिहँ रायसिख निवासीयान साहबाद थाना तिजारा हाल निवासी लाडमका थाना खुशखेडा
  •  5- कासिम मेव पुत्र ईलियास मेव उम्र करीब 30 साल निवासी तिजारा रोड फिरोजपुर झिरका पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूंह मेवात हरि. 
  • 6 - सराजूदीन पुत्र आसिन मेव उम्र करीब 34 साल निवासी नीमली थाना तिजारा जिला खैरथल - तिजारा राज.  को  गिरफ्तार किया गया। जिनसे  दो मोटरसाईकिल परीवादी से भय दिखाकर एठे गये 50,000 रुपये एंव 11 मोबाईल भी जब्त किए गए । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................