पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए उपखंड वैर के गांव तलछेरा (मूंडिया ललिता ) में चलाया अभियान

Jul 4, 2024 - 17:20
 0
पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए उपखंड वैर के गांव तलछेरा (मूंडिया ललिता ) में चलाया अभियान

वैर , भरतपुर (कोश्लेंद्र दतात्रेय) 

 रिम झिम बारिश में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए उपखंड वैर के गांव तलछेरा (मूड़िया ललिता) में अभियान चलाया गया। चतर सिंह तलछेरा प्रकृति प्रेमी ने बताया कि हर वर्ष की भांति पेड़ पौधे लगाने का अभियान चल रहा है। चतर सिंह तलछेरा के द्वारा इस वर्ष गांव तलछेरा में 51 पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा रखा गया है। अब तक कुल 200 पेड़ पौधे लगा चुके हैं। वातावरण के तापमान को कम करने और मनुष्यों के जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण को हरा भरा रखना जरूरी है। सबसे अपील की गई है कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम 5 पौधे जरूर लगाएं।नीरव सैनी ने बताया कि पेड़ पौधे लगाने का कार्य पुण्य का काम है। पेड़ पौधों के बिना मानव जीव जंतुओं का जीवन संभव नहीं है। आज पेड़ पौधों लगाने के समय मोहन सिंह, महावीर सिंह, सतेंद्र सिंह, परसोत्तम, भंवर सिंह,भरत सिंह आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................