तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा मंडल गोविन्दगढ़ की बैठक का हुआ आयोजन, 11 से 15 अगस्त तक होंगे विभिन्न आयोजन

Aug 9, 2024 - 11:53
Aug 10, 2024 - 01:32
 0
तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा मंडल गोविन्दगढ़ की बैठक का हुआ आयोजन, 11 से 15 अगस्त तक होंगे विभिन्न आयोजन

गोविन्दगढ़,अलवर
गोविन्दगढ़ कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के हर-घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर भाजपा मंडल गोविन्दगढ़ की वृहद् कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन गंगा मंदिर स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि सनातनी ने की ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा नेता जय आहूजा थे।

जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि यह पार्टी का नियम है पहले राष्ट्रीय बैठक होती है फिर प्रदेश की फिर जिले की और फिर मंडल की बैठक आयोजित होती है। युवा मोर्चा द्वारा 11,12,13 अगस्त को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।   जिसमे विशेषकर युवाओ की सहभागिता होगी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम मैं सभी प्रतिष्ठान सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। ओर दिनांक 12-13-14 अगस्त को गोविंदगढ़ मण्डल में  स्वतंत्रता सेनानियों एवं युद्ध स्मारकों की साफ-सफाई करते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्वच्छ कर उन पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया जाएगा । 

भाजपा नेता जय आहूजा ने बताया कि बैठक में भाजपा के गोविंदगढ़ मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस के सार्वजनिक कार्यक्रमों में भागीदारी लेने के लिए कहा गया है । आजादी के पर्व पर  13,14 और 15 अगस्त को सभी घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा । जिसमे छोटे छोटे बच्चों के हाथों से घरो पर तिरंगा फहराया जाएगा। और सभी कार्यकर्ताओं से आखिरी वूथ तक तिरंगे पहुंचाने की तैयारी करने के लिए कहा गया है जिससे हर घर तिरंगा अभियान सफल हो सके। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से सभी पोलिंग बूथों पर अभियान को जोर शोर से चलाना है और खासकर घर के युवाओं को कार्यक्रम से जोड़कर देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों के बलिदान एवं उनके समर्पण को उन्हें बताना है ताकि उन्हें पता चल सके देश की आजादी में अनेक क्रांतिकारियों का बलिदान शामिल है। इसके साथ ही दिनांक 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कार्यक्रम एवं मौन मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान गाकर किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा अलवर ज़िलाध्यक्ष  अशोक गुप्ता , रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी जय आहूजा , प.स. गोविन्दगढ़ प्रधानप्रतिनिधि गोपाल चौधरी, ज़िला प्रवक्ता हुकुम फागना , भाजपा ज़िला IT संयोजक कुश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिसिंह सोलंकी , उपप्रधान के के जैन कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा ज़िला IT संयोजक  मोहित बटवाडा , कोपरेटिव चेयरमेन नरेंद्र शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुमलता , किसान मोर्चा अध्यक्ष लाखन सोलंकी, sc मोर्चा अध्यक्ष पूरण चंद, ST मोर्चा अध्यक्ष रमेश मीना, obc मोर्चा अध्यक्ष रामवीर गुर्जर , बहादुर सैनी, नवल किशोर सैनी , भाजपा संरक्षक सीताराम गाबा, कैलाश गुरुजी, भगवानदास जी आदि लोग मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................