भाजपा वृहद मंडल कार्य समिति की बैठक 11 अगस्त को होगी आयोजित

Aug 10, 2024 - 18:46
 0
भाजपा वृहद मंडल कार्य समिति की बैठक 11 अगस्त को होगी आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) रविवार 11 अगस्त को भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ की आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में सुबह 9.30 बजे वृहद मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह एडवोकेट ने बताया कि जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पांडा  होंगे। इस सभा में  सभी मंडल की कार्यकारिणी,कार्यसमिति सदस्यगण, मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यकारिणी, सभी कार्यक्रमों के संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल की पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद , जिले के पदाधिकारी ,विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व प्रत्याशी, सांसद, पूर्व सांसद सादर आमंत्रित हैं।

 मंडल में अन्य कार्यक्रम  ...

  • 12 तारीख को सफाई अभियान कार्यक्रम रहेगा,
  • 14 तारीख को हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम रहेगा,
  • 15 तारीख को मंडल में झंडा रोहण कार्यक्रम रहेगा ,
  • 16 तारीख को मां के नाम पर एक पौधा रोपण कार्यक्रम। आयोजित किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................