उदयपुरवाटी विप्र समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में 15 बच्चों का करवाया यज्ञोपवित संस्कार

Nov 6, 2024 - 14:30
 0
उदयपुरवाटी विप्र समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में 15 बच्चों का करवाया यज्ञोपवित संस्कार

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) विप्र समाज उदयपुरवाटी का दीपावली स्नेह मिलन समारोह बुधवार को परशुराम भवन में संपन्न हुआ। इस मौके पर समाज के 15 बच्चों का यज्ञोपवित संस्कार करवाया गया।
जानकारी के अनुसार विप्र समाज उदयपुरवाटी के कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष पंडित नवलकिशोर दाधीच की देखरेख में बुधवार को परशुराम भवन में हुए। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व आरती के बाद यज्ञोपवित संस्कार शुरू हुआ। पंडित अशोक शर्मा गुड़ा के सानिध्य में पंडित शंकरलाल गरीबदासका के आचार्यत्व में विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण करते हुए विप्र समाज उदयपुरवाटी के 15 बच्चों का यज्ञोपवित संस्कार करवाया गया। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर नव संस्कारित बच्चों को आशीर्वाद दिया। दोपहर बाद दीपावली स्नेह मिलन समारोह और सामूहिक भोज रखा गया। इस मौके पर महंत महावीर प्रसाद शर्मा, वैद्य सुधाकर दाधीच, वैद्य विमलेश दाधीच, केशवरायजी मंदिर के महंत पंडित राजेंद्र पाटिल, गोपाल लाल शर्मा, पार्षद राजेंद्र मारवाल, पूर्व पार्षद गौतम मारवाल, राजेंद्र बबेरवाल, मुरारी इनाणी, पंडित महेंद्र जोशी, मधु राजस्थानी, रामरतन बबेरवाल, सतीश मिश्रा छापोली आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है