मुख्य ब्लाक चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में मनाया बालिका दिवस

Jan 24, 2025 - 12:48
 0
मुख्य ब्लाक चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में मनाया बालिका दिवस

अलावडा (राधेश्याम गेरा) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अलावडा में उपखण्ड स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया गया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली रंगोलियो को बनाने वाली स्कूली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार यादव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के इतिहास और उद्देश्य के बारे विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ0 अमित सिंह राठौड़ ने बालिकाओ के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित लाडो प्रोत्साहन योजना, सेनेटरी नेपकिन योजना, कुपोषण से बचाने के लिए एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ पर कार्यरत चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ0 ज्योति ने बालिकाओं को  अपने स्वास्थ्य की देखभाल रखने के बारे में समझाया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम सदस्य  आयुष चिकित्सक, आकाश भाटिया फार्मासिस्ट, डा0 कल्पना , खण्ड कार्यालय में कार्यरत प्रेम चन्द शर्मा वरिष्ठ तकनीकी सहायक सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र यादव सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिका उपस्थित रहे । 
साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलावडा में आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत खण्ड स्तरीय रेफरल शिविर आयोजित हुआ। जिसमें शिविर में डा. कृष्ण कुमार नटवरिया,  डा. तन्मय मिश्रा,चर्म रोग विशेषज्ञ डा. ज्योति दुआ, डा. योगेश दंत चिकित्सक सीएचसी गोविंदगढ़, आयुष चिकित्सक डा. कौशल किशोर शर्मा ,नरेश कुमार चौधरी नेत्र सहायक और रजनी बसवाल एएनएम ने शिविर में आने वाले बच्चों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की शिविर में खण्ड क्षेत्र के चिन्हित करीब 110 बच्चों का उपचार किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................