पूर्व यातायात मंत्री स्वर्गीय जगमाल सिंह यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर सैकड़ो लोगों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

Feb 15, 2025 - 11:47
 0
पूर्व यातायात मंत्री स्वर्गीय जगमाल सिंह यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर सैकड़ो लोगों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

तिजारा (मुकेश कुमार) 14 फरवरी 2025 पूर्व यातायात मंत्री एवं तिजारा से तीन बार विधायक रहे स्वर्गीय जगमाल सिंह यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर आज उनके बाईपास स्थित फार्म हाउस  समाधि पर क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने अपने प्रिय नेता के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी समाधि पर क्षेत्र के लोगों का आना जारी रहा जो शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर उनके छोटे पुत्र भरत यादव राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ ने अपने पिता एवं पूर्व मंत्री की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद हुए सभी वीर सैनिकों को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्वर्गीय जगमाल सिंह यादव की धर्मपत्नी गिवानी देवी, चंद्रशेखर यादव, भारत यादव, अंजू यादव, ठेकेदार मुंशी राम यादव, शीला देवी, आशीष यादव, सुरेश यादव, सुल्तान सिंह, रामकिशन यादव, डॉक्टर महेंद्र यादव, अनिल सरपंच, अरविंद यादव, ओम पहलवान, नवल पहलवान, अशोक, प्रीतम, तरुण पंडित जी, लाल सिंह यादव, अविनाश मंत्री, मनीष शर्मा, राजेश कौशिक, कृष्ण कुमार, सतपाल यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................