विश्व उपभोक्ता अधिकार सप्ताह की श्रृंखला में विचार गोष्ठी आयोजित

Mar 19, 2025 - 20:28
 0
विश्व उपभोक्ता अधिकार सप्ताह की श्रृंखला में विचार गोष्ठी आयोजित

भरतपुर, (19 मार्च/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  कृषि महाविद्यालय भुसावर पर बुधवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार सप्ताह के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2025 की थीम ’’न्याय संगत परिवर्तन के लिए सतत जीवन शैली’’ का उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए सतत और स्वस्थ जीवनशैली को सर्वसुलभ और किफायती बनाना है। उन्होंने कहा कि यह थीम पर्यावरणीय संतुलन और उपभोक्ताओं के मूल अधिकारों की सुरक्षा के बीच एक समन्वय स्थापित करने पर बल देती है। इस दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं के उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हैं।

कई कम्पनी अपने माल का भ्रामक प्रचार करके उपभोक्ताओं का शोषण करती हैं। हमें ऑनलाइन लेन देन, साइबर सुरक्षा और डेटा गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु सावचेत होने की आवश्यकता है। उन्होंनेे कहा कि व्यापारी को नैतिकता से व्यापार करना चाहिए, उपभोक्ता को शुुद्ध सामग्री देने वाली कम्पनी उपभोक्ता की पहली पसंद बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें सामग्री की पैकिंग के लिए प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। डॉ. विकास कुमार आर्य व डॉ. शंकर लाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर समस्त कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है