महात्मा गांधी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में वार्षिकोत्सव पनघट कार्यक्रम आयोजित

महुवा, (अवधेश अवस्थी) महुआ उपखंड मुख्यालयमंडावर रोड स्थित महात्मा गांधी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में सोमवार को वार्षिकोत्सव पनघट समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर वंदना कल्ला विभाग अध्यक्ष संगीत विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर प्रभा भारद्वाज राज विश्वविद्यालय, प्रोफेसर उषा जैन भूगोल विभाग राज विश्वविद्यालय व निदेशक एडवोकेट प्रहलाद शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वंदना कल्ला ने कहा कि भारत सभ्यता और संस्कृति से बेजोड़ राष्ट्र है जो सदियों से अपनी सभ्यता व संस्कृति के लिए विश्वगुरु माना गया। ऐसे में युवा पीढ़ी इसका अनुसरण कर बेहतर शिक्षा ग्रहण करें और समाज व राष्ट्र को नई दिशा दे। विशिष्ठ अतिथि प्रभा भारद्वाज व डॉ उषा जैन ने कहा कि ने कहा कि छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक भी शिक्षा के स्तर उंचा उठाने व राष्ट्र की प्रगति को अपना दायित्व समझकर इसमें अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर छात्राओं मीनाक्षी एन्ड ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्राक्षी एण्ड ग्रुप ने लुक छुप न जाओ राजस्थानी नृत्य पेश किया इसके बाद कमलेश एन्ड ग्रुप ने रगीलो म्हारो ढोलना, रानी एन्ड ग्रुप ने सामूहिक मारवाड़ी नृत्य पेश किया,कॉलेज के छात्र रवि और दीपक ने जय शिव शंकर पर युगल नृत्य प्रस्तुत किया।
महात्मा गांधी स्कूल के छात्र अंशुल एन्ड ग्रुप ने नाटक की प्रस्तुति दी, जबकि विनीता एन्ड ग्रुप ने खंबाघनी पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। इसी प्रकार भक्ति एन्ड ग्रुप ने महाभारत पर अभिनय एक कथा संग्राम की पर अपनी रचना प्रस्तुत की। वही गनगोरी एन्ड किरण ग्रुप ने युगल नृत्य के माध्यम से मैं बरसाने की छोरी पर समा बांधा, वहीं सानिया जैन ने आरंभ है प्रचंड पर पृथक नृत्य किया। इसी प्रकार आदित्य एन्ड ग्रुप स्कूल के छात्रों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी, तमन्ना एन्ड ग्रुप ने भर दो झोली कव्वाली पर सभी का मन मोह लिया। इसी प्रकार माधवी एन्ड ग्रुप ने बरसो रे मेघा पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं युवराज और ग्रुप ने मस्ती की पाठशाला पर अपनी प्रस्तुति दी। इसी प्रकार नंदिनी एन्ड ग्रुप स्कूल के छात्रों ने गो-गो गोविंद पर सामूहिक नृत्य किया। वहीं बीएड की दिव्या ने सखी में पनघट कैसे जाऊं पर पनघट नृत्य प्रस्तुत किया। इसी प्रकार श्रेया धाकड़ ने एकल नृत्य के माध्यम से मेरे डोलगा पर छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया।
वहीं तमन्ना एन्ड ग्रुप ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। योग्यता एन्ड ग्रुप में अजीब और चंद सहनशहर पर कॉमेडी पेश की अर्चना और ग्रुप में कली एक्टिवा पर पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। दीपांशु और ग्रुप में विलेज डांस पर अपनी प्रस्तुति दी मंजू और ग्रुप में भोले भांग तुम्हारी पर युगल नृत्य प्रस्तुत किया भावना और गजल ने कालो कूद पड़ो मेला में पर कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी, ममता और ग्रुप में से टाइम पर युगल नृत्य प्रस्तुत किया। वंशिका एन्ड ग्रुप में शिव तांडव पर अपनी प्रस्तुति दी, भूपेंद्र एफ ग्रुप ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी एक नाटक के माध्यम से दी। अनुष्का एंड कृतिका ने राम आएंगे पर युगल नृत्य प्रस्तुत किया। यस एन्ड ग्रुप ने जैसी करनी वैसी भरनी पर नाटक की प्रस्तुति दी। मोनिका एन्ड आरती ने काजलियो पर राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी।
इस दौरान टीटी कॉलेज प्राचार्य डॉ मोहन सिंह, पीजी कॉलेज प्राचार्य मनोज सैनी ने कॉलेज का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में महात्मा गांधी कॉलेज के निदेशक एडवोकेट प्रहलाद शर्मा ने आए अतिथियों का आभार जताते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए






