विश्व शांति के लिए गुंजा नवकार महामंत्र

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) विश्वशांति के लिए आज बुधवार को प्रातः 8:01 बजे से 9:36तक कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर में अनुयाईओ द्वार मंदिर में नवकार महामंत्र का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। जिसमें जैन समाज मे काफी उत्साह देखा गया। जैन मंदिर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुमेरचंद जैन ने बताया कि जीतो के वैश्विक आव्हान पर सामूहिक नवकार महामंत्र पाठ का सामूहिक आयोजन दुनियाभर के 108 देशों में 6000 स्थानों पर किया गया है। यह पाठ विश्वशांति के लिए किया गया है। जैन समाज लक्ष्मणगढ़ के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा एवं स्कूली बच्चे भी इस महामंत्र के पाठ में मंदिर में सुबह साढ़े आठ बजे शामिल हुए।
तहसील क्षेत्र के हरसाना जैन समाज अध्यक्ष भीकम जैन ने बताया कि जैन मंदिर में हुए आयोजित नवकार महामंत्र में सभी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अखिल भारतीय पालीवाल महासभा के मनोनीत सदस्य प्रदीप जैन बिचगावा अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि पुरुषों के अलावा महिलाओं ने नवकार महामंत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौजपुर समाज अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर जैन ने बताया कि विश्व कल्याण हेतु णमोकार महामंत्र में सभी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवकार मंत्र की गूंज रही।






