दहेज हत्या का आरोप: इसवाना में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पीहर पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Jul 12, 2025 - 13:31
 0
दहेज हत्या का आरोप: इसवाना में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पीहर पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ के इसवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 25 वर्षीय विवाहिता सुमन मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुमन के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की भाभी छोटी ने बताया कि सुमन का विवाह कुंडरोली निवासी धूलिया राम ने अपनी पुत्री सुमन की शादी इसवाना निवासी इंद्राज मीणा के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मारपीट करता था और दहेज को लेकर ताने देता था।

भाभी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सुमन ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले कह रहे हैं कि वह यहां से चली जाए। शाम करीब 5 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सुमन की मौत हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे दूध में जहर मिलाकर मारा गया है।

वहीं, ससुर कजोड़ी राम का कहना है कि वह घर से बाहर गया हुआ था और पीछे से सुमन ने खुद ही जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उन्होंने पीहर पक्ष के आरोपों को निराधार बताया। मृतका सुमन मीणा के दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................