"प्यासे पंछियों को पानी पिलाओ एक परिंदा अवश्य लगाओ" कि तर्ज पर परिंदो के लिए परिंडे लगाए

Jun 3, 2025 - 12:30
 0
"प्यासे पंछियों को पानी पिलाओ एक परिंदा अवश्य लगाओ" कि तर्ज पर परिंदो के लिए परिंडे लगाए

सुमेरपुर, (बरकत खान) प्यासे पंछियों को पानी पिलाओ एक परिंदा अवश्य लगाओ" गर्मी को देखते हुए इस मुहिम को जारी रखते हुए आज जैन बोल्डिंग के सामने टैक्सी स्टेड पर नीम के पेड़ों पर पंछियों के दाना पानी के लिए परिंडे लगाए गए , आयुष नर्सेज महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष योग शिक्षक ललित मेघवाल सुमेरपुर ने बताया कि इस वर्ष पंछियों के लिए परिंडे लगाने की मुहीम इसी वर्ष मार्च माह से शुरू की थी जिसके अंतर्गत सुमेरपुर ब्लॉक की सभी गो शालाओं में, पशु चिकित्सालयों, सार्वजनिक बगीचों, आवासीय विद्यालयो , मंदिरों आदि में एक हजार से ज्यादा परिंडे लगा चुके है साथ ही पाली जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार परिंदा लगाओ अभियान में भी सहयोग किया और विद्यालयों में परिंदे लगाए गए। आज भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के जैन बोल्डिंग के सामने टैक्सी स्टेड पर खड़े नीम के वृक्षों पर मुख बधीर पंछियों के लिए पानी के लिए परिंडे बांधे गए, जिसमें सुमेरपुर उपखंड टैक्स ड्राइवर विकास समिति सुमेरपुर के अध्यक्ष श्री पुरण सिंह ने परिंदों में पानी डाला ,साथ ही प्रति दिन इसमें पानी डालने की जिम्मेदारी  टैक्स स्टेड के ड्राइवरो ने ली। अध्यक्ष पुरण सिंह ने बताया कि इस ग्रीष्म ऋतु में यह परिंदे पंछियों की प्यास बुझायेंगे एवं कारगर सिद्ध होंगे परिंडे लगाने में टैक्सी स्टेड के ड्राइवर,वागाराम देवासी, मंजीर खान, सवाई सिंह, मंगलाराम, पिंटू भाई, महाराज तथा हर्षवर्धन सिंह राठौड़ का सहयोग रहा,।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................