गोविंदगढ़ में शराब ठेकेदारों की मनमानीः गोदाम से शराब बिक्री, स्कूल-धार्मिक स्थलों के पास नियमों की अनदेखी

Apr 6, 2026 - 19:15
 0
गोविंदगढ़ में शराब ठेकेदारों की मनमानीः गोदाम से शराब बिक्री, स्कूल-धार्मिक स्थलों के पास नियमों की अनदेखी

अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में शराब ठेकेदारों पर नियमों की अनदेखी और आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत के आरोप लगे हैं। ठेकेदारों द्वारा गोदामों से सीधे ग्राहकों को शराब बेचने और स्कूलों व धार्मिक स्थलों के पास दुकानें संचालित करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब ठेकेदार गोदामों को भंडारण के बजाय अवैध दुकानों के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। नियमानुसार, गोदामों का उपयोग केवल शराब के भंडारण के लिए होना चाहिए, बिक्री के लिए नहीं।

इसके अलावा, ठेकेदारों पर स्कूलों और धार्मिक स्थलों से 200 मीटर की दूरी बनाए रखने के नियम का भी उल्लंघन करने का आरोप है। रामबास क्षेत्र में एक शराब ठेका गुरुद्वारे के नजदीक संचालित हो रहा है। इसी तरह, खाटू श्याम मंदिर के पास भी एक गोदाम चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते-जाते हैं। गोविंदगढ़ कस्बे में एक निजी स्कूल के पास भी शराब ठेका संचालित होने की बात सामने आई है, जिससे अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में रोष है। ठेकेदारों पर निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने के आरोप भी लगे हैं।

आबकारी विभाग लक्ष्मणगढ़ के सीआई प्रदुमन अग्रवाल ने कहा कि गोविंदगढ़ में दो दुकानें और दो गोदाम हैं। गोदाम केवल भंडारण के लिए हैं और वहां से बिक्री की अनुमति नहीं है। उन्होंने ओवररेटिंग और गोदाम से बिक्री के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................