बोर्ड परीक्षा मे अव्वल नंबर पर आए विद्यार्थियों का तिलक लगा माला साफे पहनाकर किया गया सम्मान
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के भैरूघाटी सड़क मार्ग पर स्थित एवलोन इंटरनेशनल स्कूल मे बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह मे बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले एवं टापर्स भाविका दुलैत, यशिका दुलैत, अंशिका शर्मा, भूमिका, अलका मीना सहित अन्य बच्चों का तिलक लगा माला एवं साफे पहनाकर स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह के मौके पर बच्चों के परिजनो ने अच्छे अध्ययन व्यवस्था और अनुशासन की भूरि भूरि प्रशंसा की। वहीं दूसरी ओर प्रिसिंपल दीपक कुमार जोशी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर चेयरमैन राहुल गोयल, निदेशक मोना दुबे, प्रिंसिपल दीपक कुमार जोशी, त्रिलोक सहित विधालय का सभी स्टाफ मौजूद थे।

