एसबीआई कठूमर की बड़ी पहल: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृत ग्राहक के आश्रित को सौंपा 2 लाख का चेक

Apr 16, 2026 - 19:33
 0
एसबीआई कठूमर की बड़ी पहल: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृत ग्राहक के आश्रित को सौंपा 2 लाख का चेक

कठूमर (दिनेश लेखी)। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा द्वारा गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए एक महत्वपूर्ण बीमा दावे का सफलतापूर्वक निपटान किया गया। 
शाखा प्रबंधक रवि कुमार मीणा ने बताया कि बैंक के सम्मानित ग्राहक स्वर्गीय घनश्याम मीणा के निधन के उपरांत, उनके द्वारा नामांकित (नॉमिनी) वर्षा मीणा राजपुर गांव निवासी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना  के अंतर्गत दो लाख की दावा राशि का चेक क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश अवस्थी द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय महासचिव ओमपाल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने लाभार्थी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रवि कुमार मीणा ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों के हितों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी योजनाएं आम जनमानस को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं और कठिन समय में परिवार का सहारा बनती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन सादगीपूर्ण वातावरण में किया गया, जहां बैंक अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व को भी रेखांकित किया।
इस वितरण कार्यक्रम के दौरान शाखा के शुभम शर्मा उप शाखा प्रबंधक, शिवराम मीणा, सुश्री हिमांशी शर्मा, सुदीप सिंह, शिवराम यादव, शैलेन्द्र चौधरी, रवि शर्मा सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................