बिजली चोरी करने वालो पर गिरी गाज: 11 सहायक अभियंताओं की टीमों का गठन

Jul 10, 2025 - 12:48
 0
बिजली चोरी करने वालो पर गिरी गाज: 11 सहायक अभियंताओं की टीमों का गठन

कोटपूतली-बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा) l जिले में लगातार मिल रही बिजली चोरी की शिकायतों के मद्देनज़र एवं अत्यधिक टी एंड डी लोसेस वाले उपखंड क्षेत्र में अधीक्षण अभियंता, कोटपुतली एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) जयपुर के निर्देशानुसार अधिशासी अभियंताओ के नेतृत्व में कुल 11 सहायक अभियंताओं की टीमों का गठन किया गया। इन टीमों द्वारा बहरोड़ शहर, बहरोड़ ग्रामीण एवं पावटा क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की गई।

प्रातः कालीन समय में की गई इस सघन छापामार कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान अनेक उपभोक्ता बिजली मीटर को बायपास कर अतिरिक्त सर्विस लाइन के माध्यम से ए.सी., कूलर, पंखे एवं मोटर आदि का संचालन करते हुए पाए गए। जिसमें बड़े पैमाने पर बिजली चोरी सामने आई।

सभी 11 टीमों ने मिलकर कुल 131 वीसीआर (VCR) भरे, जिनके तहत 3,49,000 यूनिट का आंकलन करते हुए ₹57.97 लाख का जुर्माना ठोका गया। निर्धारित 15 दिवस की अवधि में जुर्माना राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत चोरी की एफआईआर थाने में दर्ज करवाई जाएगी।

जांच दल में शामिल अधिकारीगण: अधिशासी अभियंता कोटपुतली, बहरोड़, बानसुर के साथ वृत के सभी 11 सहायक अभियंताओं की टीम एव थानाधिकारी (एटीपीटीएस) बहरोड़ तथा थानाधिकारी (एटीपीटीएस) जयपुर ग्रामीण की समस्त टीम ने एकजुटता से करी कार्यवाही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................