श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन 25 जुलाई से 9 अगस्त तक
अलवर (कमलेश जैन परम पूज्य अभीक्षण ज्ञानोपयोगी राष्ट्रहितैषी संत आचार्य 108 श्री वसुनंदी जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य णमोकार उपासक उपाध्याय 108 श्री विज्ञानंद (जिनानन्द) जी एवं मुनि श्री पुण्यानंद जी और मुनि श्री धैर्यनंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन 25 जुलाई से 9 अगस्त तक श्री चंद्रप्रभ् दिगम्बर जैन मंदिर मुंशी बाजार मे किया जा रहा है।
अभिषेक - प्रातः 5.45 बजे
शांतिधारा - प्रातः 6.00 बजे
नित्य नियम पूजा - प्रातः 6.00 से 07.00 बजे तक
विधान प्रारंभ - प्रात: 7 बजे से प्रात: 8 बजे तक 8 बजे से 9 बजे उपाध्याय श्री द्वारा प्रवचन होंगे।
संयोजक पवन चौधरी ने बताया कि विधान के पुण्यार्जक बनाना चाहते है वो अपना नाम मंदिर कमेटी को लिखा सकते है एक दिन के विधान पुण्यार्जक की राशि मात्र ₹ 21000 रखी गई है और उस दिन विधान पुण्यार्जक परिवार के द्वारा ही चित्रअनावरण दीपप्रज्वलन महाराज श्री को शास्त्र भेंट उस परिवार द्वारा किया जाएगा ।और उस दिन की सारी विधान की क्रियाएं पुण्यार्जक परिवार द्वारा की जाएगी। सभी साधार्मिक बंधुओं से निवेदन है कि विधान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैठकर धर्म लाभ लेवे।
