पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, लगाया एक पेड़ मां के नाम : चला मोक्ष धाम की बदली तस्वीर लगाएं 101 पौधे
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सीकर जिले के नीमकाथाना तहसील के चला गांव में कावट सड़क मार्ग पर स्थित मोक्ष धाम परिसर में सेवा समिति की बैठक सांवरमल धायल की अध्यक्षता में संपन्न हुई l जिसमें मोक्ष धाम के विकास को लेकर मंथन हुआ l सेवा समिति के पदाधिकारी ने प्रतिवर्ष एक पेड़ मां के नाम व परिवार के हर सदस्यों के जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का निर्णय लिया l डॉ रामावतार गजराज ने पेड़ लगाकर इसकी शुरुआत कर आजीवन सार संभाल का संकल्प दिलाया l इसके बाद मोक्ष धाम पदाधिकारियों ने मिलकर 101 पौधे लगाए l और डेढ दर्जन गमलो में विभिन्न प्रजाति की फुलवारी के पौधे लगाकर मोक्ष धाम की तस्वीर बदल डाली l इस दौरान महावीर प्रसाद सेन ने अपने माता-पिता की स्मृति में दो-दो सीमेंट की बेंच भेंट कर सराहनीय कार्य किया l इस दौरान रूडमल सेन ,सत्यनारायण गोयल, जेपी गजराज, योगेश भट्ट ,गिरधारी लाल गजराल, विजय सिंह गजराज पूर्व सरपंच आदि ने पौधारोपण किया l