विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स का आमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित

Jul 23, 2025 - 12:44
 0
विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स का आमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में एक दिवसीय जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर किशोर कुमार के उद्बोधन से हुआ।
जिला कलेक्टर ने उपस्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं विस्तृत प्रक्रिया है, जिसकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण में दिए जा रहे दिशा-निर्देशों को कितनी गंभीरता से आत्मसात करते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षणों में BLO (बीएलओ) के प्रश्नों व शंकाओं का समाधान सटीकता से किया जाना चाहिए।
कार्यशाला तीन सत्रों में संपन्न हुई, जिसमें विशेष पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रियाएं, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी एवं कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की संभावित तिथियों की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स राजेश मुखिजा, गोपाल सिंह, राजेश यादव एवं राहुल जांगिड़ ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया और विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार ने सभी मास्टर ट्रेनर्स से आह्वान किया कि वे आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में खैरथल-तिजारा जिला प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................