माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के तत्वावधान में माली महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत-सम्मान

Jul 23, 2025 - 14:42
 0
माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के तत्वावधान में माली महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत-सम्मान

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल

 माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के तत्वावधान में पुर स्थित मंडी के बालाजी परिसर में आयोजित समारोह में राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। 
माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के सचिव शंकर लाल गोयल ने बताया कि हाल ही में राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर हरनारायण माली व युवा महासभा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर उदयलाल माली तथा तहसील अध्यक्ष पद पर माण्डल तहसील के केरिया निवासी बंशीलाल माली की नियुक्ति होने पर संस्थान की ओर से उनका साफा बंधवा व दुपट्टा व माला पहनाकर संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली, माली विकास सेवा संस्थान पुर के अध्यक्ष भैरूलाल माली व माली (सैनी) कर्मचारी संस्थान के अध्यक्ष तोताराम माली व सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, कार्यक्रम संयोजक नानूराम गोयल (नेताजी), नारायण माली, प्रभुलाल माली, लालाराम माली, कालूराम गोयल, देबीलाल सांखला, सम्पत बुलिवाल, भोनाराम माली, बंशीलाल ढिबरिया, जमनालाल गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री माली ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हितों के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। जिससे महासभा की मजबूती के साथ-साथ समाज को भी एक नई दिशा मिलेगी व समाज भी मजबूत होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................