सफाई कर्मियों की दो दिनों से हड़ताल, लोग हुए परेशान
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) आए दिन हर महीने सफाई कर्मियों की हड़ताल से लोग परेशान हैं। कभी वेतन समय पर नहीं मिलता है ,तो कभी ठेकेदार द्वारा पीएफ का भुगतान नहीं होने के चलते सफाई कर्मी हड़ताल कर देते है। राखी त्यौहार के चलते प्रशासन की अनदेखी से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कस्बे के इलाकों में दो दिनों से कचरा नहीं उठ रहा है। कचरे पात्र गंदगी से भरे पड़े हैं ।एवं सड़कों पर कचरा फैला हुआ है। इसके चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
लोगों का कहना है कि कस्बे में हर माह सफाई कर्मियों की हड़ताल से प्रमुख बाजार-मोहल्लों और चौराहों पर कचरे के ढेर लगने से लोगों को राखी के त्यौहार पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राखी के त्यौहार के चलते बाजार में ग्राहकों की आवक बढ़ने के साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कचरे के ढेरों से आती बदबू लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही है। वहीं कचरे के ढेर के आसपास आवारा जानवरों का जमघट लगा होने से हादसों की संभावना भी बनी रहती है। जिससे गंदगी से बीमारियों के फैलने की संभावना है।
मालाखेड़ा रोड वार्ड नंबर 19 , सब्जी मंडी चोपड़ा बाजार मालाखेड़ा रोड इमली वाले हनुमान मंदिर के पास , वार्ड नंबर 17 जलदाय विभाग कार्यालय के पास सहित जगह-जगह के कई मोहल्लों में स्थाई व अस्थाई रूप से बने कचरे के ढेर निवासियों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं।
शहर में इन गंदगी ढेरों से कालोनी वासियों बाजार में व्यापारियों का चिंता का विषय है। विक्रम सिंह नरूका अंकित गुप्ता सतीश बसवाल का कहना है । गंदगी से परेशान लोग कचरे के ढेर में आग लगा देते हैं जिससे बाजार में प्रदूषण फैल रहा है।
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने दूरभाष पर बताया कि कस्बे की सफाई को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। कस्बे में शुक्रवार से सफाई शुरू हो जाएगी।