मुर्राटा में शिव महापुराण कथा के समापन पर योजित भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने उमड़ी भीड़

Aug 8, 2025 - 13:10
 0
मुर्राटा में शिव महापुराण कथा के समापन पर योजित भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने उमड़ी भीड़

सकट .क्षेत्र के देवती राम सागर बांध के पास स्थित जोगियों की ढाणी मुर्राटा में महादेव जी मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा का समापन  पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस मौके पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। आयोजक रामजीलाल योगी ने बताया कि भंडारा शुरू होने से पूर्व पूर्णाहुति हुए। कथा समापन के मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कथा आचार्य योगी कमलेश नाथ ने  कहा कि शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हो तो पहले भगवान राम बनों अर्थात भगवान राम का अनुकरण करो और भगवान कृष्ण की कृपा यदि प्राप्त करना चाहते हो तो राधा का अनुकरण करो अर्थात निश्चल भक्ती करना शुरु कर दो। कथा समापन पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आस पास के गांवों सहित दूरदराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर रामजीलाल वेद,बिहारी लाल , रामस्वरूप, फूलचंद, बनवारी लाल, किशन लाल, हजारी लाल, शिम्बू दयाल योगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................