हिंडोले में झूल रहे ठाकुरजी
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
सावन मास में चल रहे हैं पांच दिवसीय हिंडोले झूलन झूलन महोत्सव का समापन सावन मास की शुक्लपक्ष कीपूर्णिमा तिथि के दिन पूर्ण होगा कस्बे के जगन्नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में चल रहे सावन मास की हिंडोले महोत्सव का समापन पूर्णिमा तिथि के दिन होगा जगन्नाथ मंदिर के महंत पूर्ण दास पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया की अंतिम पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज को हरियाली झांकी के रूप में सजाया जाएगा जहां भगवान की मनमोहक झांकी के दर्शन कर सभी श्रद्धालु गण धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। वहीं जगन्नाथ मंदिर चौपड़ बाजार में 16 अगस्त को होगा दशम दही हांडी महोत्सव का आयोजन।