साउथ कोरिया मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय डेंटल सेमिनार में डॉ तन्मय खंडेलवाल डॉ आंचल जैन को किया सम्मानित
इस अवसर पर डॉ. तन्मय खंडेलवाल व डॉक्टर आंचल जैन को को डेंटिस्ट के कार्य में विशेष उल्लेखनीय कार्य करने पर अवार्ड प्रदान किये जाने पर महुवा के अनेक सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए अपने गांव प्रदेश का नाम ऊंचा करने पर डॉक्टर तन्मय खंडेलवाल व डॉक्टर आंचल जैन का भव्य स्वागत करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें अपने घर तक पहुंचाया गया
यह उपलब्धि बालाजी डेंटल हॉस्पिटल एंड पोलीक्लिनिक महुवा के डायरेक्टर डॉ तन्मय खंडेलवाल व डॉक्टर आंचल जैन के दांतों के आधुनिक तकनीक से इलाज के कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और डेंटल क्षेत्र में योगदान को दर्शाती है।


