उदयपुरवाटी की टैगोर फाउंडेशन स्कूल में मनाया प्रवेशोत्सव,नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में चुंगी नंबर तीन पर स्थित टैगोर फाउंडेशन स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं का प्रवेशोत्सव मनाया गया l नवागंतुक विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया गया l इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक ने कहा कि अगर विद्यार्थी शुरू से ही पढ़ाई में कड़ी मेहनत करें तो सफलता निश्चित कदम चूमती है l टांक ने कहा कि परीक्षाओं में वे ही विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं जो शुरू से सच्ची लगन एवं निष्ठा के साथ पढ़ाई में जुट जाते हैं l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सैनी उर्फ़ सोनू सर, महेंद्र कुमार स्वामी ( शास्त्री ) राम सिंह सैनी , राहुल सैनी , प्राइमरी विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री नेहा सैनी, सुश्री अंतिमा सैनी, क्रिएटिव किड्स प्ले स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री मनीषा राठी, सुश्री निशा, सुश्री संगीता कुमावत, सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l

