खैरथल के सीताराम मंदिर से निकला हिंडोला: ठाकुर जी ने किया नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ किया स्वागत

Sep 3, 2025 - 14:55
 0
खैरथल के सीताराम मंदिर से निकला हिंडोला:  ठाकुर जी ने किया नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ किया स्वागत

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) शहर के श्री सीताराम मंदिर परिसर से भगवान के हिंडोले निकाले गए। जिनमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में जुटनी शुरू हो गई थी। तय समय पर ठाकुर जी के सुसज्जित हिंडोले मंदिर परिसर से रवाना हुए। श्रद्धालुओं की टोली भजन-कीर्तन गाती और जयकारे लगाती आगे बढ़ी। हिंडोले 40 फुटा रोड से होते हुए रेलवे फाटक और पुरानी अनाज मंडी तक पहुंचे।
शहर की गलियों से होते हुए जब हिंडोले वापस मंदिर पहुंचे तो वहां पहले से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ठाकुर जी की विधिवत आरती संपन्न हुई। आरती के समय पूरे वातावरण में घंटी की ध्वनि और भक्तिमय स्वर गूंज उठे।
आयोजन में शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सीए दिनेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, बाबूलाल शर्मा, अनिल, चिराग गुप्ता, मनोज खंडेलवाल, गिरीश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, निशा, नीलू, बीना खंडेलवाल, सीमा खंडेलवाल, रेनू गुप्ता, बबीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, भगवानी देवी, पूनम, निशा कोस्तानी और मंजू लोढ़ा सहित अनेक श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................