अलवर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता: हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया, भाई का आरोप- बहन की हत्या कर फंदे से लटकाया

Sep 3, 2025 - 14:59
 0
अलवर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता: हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया, भाई का आरोप- बहन की हत्या कर फंदे से लटकाया

अलवर शहर के गूंदपुर इलाके में किराए से रह रही 25 साल की महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई ने मर्डर कर शव फंदे से लटकाने का शक जताया है। मामला MIA थाना इलाके का है।

मृतक अल्का निवासी बड़ाबास बूटोली पति नरेश के साथ अलवर में गूंदपुर में किराए के मकान में रहती थी। बुधवार दोपहर अल्का फंदे से लटकी मिली। जिसे नीचे उतार हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

2022 में हुई थी शादी - मृतक के भाई पीपलगढ़ कठूमर निवासी धर्म सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि उसकी बहन की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया गया। परिजनों को समय पर कोई जानकारी तक नहीं दी। बहन के शरीर पर मारपीट के निशान हैं। उसने बताया कि अल्का के तीन महीने का एक ही बच्चा है। उसकी शादी 2022 में हुई थी। शादी में परिजनों ने 10 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन नरेश व उसका भाई और भाई की पत्नी उसे परेशान करते थे। वे दहेज के नाम पर लाखों रुपए की मांग करते आ रहे थे। जिसके लिए उसकी बहन को वे प्रताड़ित करते थे।

धर्म सिंह ने बताया कि दहेज की मांग के चलते उसकी हत्या की गई है। सुसाइड का रूप देने के लिए बाद में उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। बहन के शरीर पर कई निशान भी हैं। इसको लेकर पुलिस को रिपोर्ट दी है।

जिला अस्पताल में मृतक महिला के परिजन।
जिला अस्पताल में मृतक महिला के परिजन।

परिजनों ने मर्डर का लगाया आरोप - मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्होंने शव को देखा है। शरीर पर निशान थे। जिससे जाहिर है कि उसने सुसाइड नहीं किया। बल्कि उसका मर्डर कर शव फंदे से लटका दिया गया है। मृतक का पति नरेश फैक्ट्रियों में मजदूरी का काम करता है। वह अपने भाई व भाभी के कहने पर काम करता था। उन सबके कहने से ही अल्का को प्रताड़ित किया जाता था। वहां से परेशान होकर गूंदपुर आ गए। यहां भी उसे परेशान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................