जाजम बैठक में महिलाओं को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी, ग्राम साथिन रुचि रानी के द्वारा लैंगिक संवेदनशीलता के बारे में बताया
कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम पंचायत मुख्यालय बेरका में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा HEW के तहत 10 दिवसीय जागरूकता अभियान उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग अलवर के आदेश अनुसार पर्यवेक्षक विष्णु शर्मा के मार्गदर्शन में 4 सितंबर को महिला अधिकारिता विभाग की बेरका ग्राम साथिन रुचि रानी के द्वारा अटल सेवा केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र 2 पर लैंगिक संवेदनशीलता के बारे में जाजम बैठक का आयोजन किया गया।
ग्राम साथिन रुचि रानी ने बताया कि महिलाओं पुरुषों एवं अन्य लैंगिक पहचानो के प्रति सामनता सम्मान न्याय और संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित किसी भी व्यक्ति के साथ उसके लिंग के आधार पर भेदभाव न करना और सभी को समान अवसर एवं अधिकार देना,
लैंगिक समानता स्थापित करना समाज में प्रचलित रूढ़िवादी धारणाओं को तोड़ना महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 2 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक संकल्प HEW के तहत 10 दिवसीय जागरूकता अभियान की श्रृंखला में महिलाओं को केंद्र योजनाओं एव गतिविधियों का प्रचार प्रसार करने, लैंगिक दोनों में समानता रखना है। इस बैठक एएनएम, जीएनएम आशा, कार्यकर्त्ता द्वारा किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोली वितरण की गई।

