सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

Jun 12, 2023 - 08:38
Jun 12, 2023 - 08:55
 0
सड़क दुर्घटना में दंपत्ति की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

भरतपुर (शिवकुमार वशिष्ठ)
भरतपुर मथुरा हाईवे पर हनुमान तिराहे के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बाइक और एसयूवी कार की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची थाना उद्योग नगर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना उद्योग नगर पुलिस एएसआई रामगोपाल ने बताया कि मासूम नगर महोली थाना हाईवे निवासी राम सिंह अपनी पत्नी फूलवती और बेटे भूपेंद्र सिंह के साथ बाइक से अपनी ससुराल भांडौर कला अपने चाचा ससुर को देखने आए थे। चचिया ससुर को देखकर लौटते समय भरतपुर मथुरा हाईवे पर हनुमान तिराहे के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मथुरा के तरफ से आ रही एसयूवी कार से आमने सामने की भिड़ंत हो गई।

जिससे बाइक पर सवार पति राम सिंह और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।वही बेटा भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची थाना उद्योग नगर पुलिस ने घायल को तुरंत भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।वही मृतक पति पत्नी को आरबीएम मोर्चरी मै रखवा दिया गया है।घटना स्थल से एसयूवी कार सवार लोग मौके पर नही मिले। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक राम सिंह का पैर का पंजा घटना स्थल से थोड़ी दूर कटकर अलग जा पड़ा।और दोनो वाहन झातग्रस्त हो गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................