पूर्व सांसद ने किए बरसाना की राधारानी के दर्शन: रंजीता कोली को दी जन्म दिवस की बधाईया

Sep 6, 2025 - 10:49
 0
पूर्व सांसद ने किए बरसाना की राधारानी के दर्शन: रंजीता कोली को दी जन्म दिवस की बधाईया

हलैना (विष्णु मित्तल) भरतपुर लोकसभा की निवर्तमान  सांसद व कोली समाज महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीता कोली का भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने 46वां जन्मदिवस मनाया गया। जिन्होंने परिवार सहित बरसाना में राधारानी के दर्शन किए और जहां के बाद गोवर्धन गिरिराजजी मुकुट मुखारबिंद पर दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद लिया,जिसके बाद जन्मोत्सव स्थल बयाना पहुंची। 
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया,सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी,डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा,पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने दूरभाष पर बधाई दी एव केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संदेश पत्र भेजकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री भानुप्रताप राजावत, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल,नदबई के पूर्व विधायक,राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदरसिंह अवाना, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह फौजदार, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र जैन प्रधान,नगर पालिका खेड़ली गंज के चेयरमैन संजय गुप्ता, गोपाल पहाड़िया, विष्णु मित्तल पत्रकार सहित जिले प्रदेश की अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................