गोविन्दगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: रामगढ़ विधायक ने बताया सोमनाथ मंदिर का इतिहास, हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
गोविन्दगढ़, (अलवर) रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर आज सेडू सिंह का तिबारा स्थित हनुमान मंदिर गोविंदगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सनातन संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक चेतना को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
पूर्व मण्डल अध्यक्ष रवि सनातनी ने बताया कि यह अवसर हमारे स्वाभिमान, आस्था और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव मन्दिर में रुद्राष्टकम का पाठ किया और 108 मंत्र ॐ नमः शिवाय का जप किया।
विधायक सुखवंत सिंह ने इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1026 ईस्वी में महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर उसे ध्वस्त कर दिया था। 2026 में इस घटना के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसके उपलक्ष्य में इसे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस पुनर्निर्मित मंदिर का उद्घाटन 11 मई 1951 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में किया गया था। और इस मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ मंदिर 1000 वर्षों की सहनशीलता और पुनरुत्थान का प्रतीक है, जो आज भी अपनी भव्यता के साथ खड़ा है।
इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह,मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरि सिंह सौलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि सनातनी, रविकांत हिन्दू,अशोक शर्मा, सुरेश शर्मा,इन्दर चौरपुरिया,बंता शर्मा,गंगा प्रसाद यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसाद वितरण किया गया।