क्षमावाणी पर्व : श्रीजी की रजत पालकी शोभायात्रा निकाली, उत्तम क्षमा बोलकर क्षमायाचना की गयी

Sep 8, 2025 - 13:30
Sep 8, 2025 - 14:04
 0
क्षमावाणी पर्व : श्रीजी की रजत पालकी शोभायात्रा निकाली, उत्तम क्षमा बोलकर क्षमायाचना की गयी

बड़ौदा मेव (रामबाबू शर्मा) जैन समाज ने सोमवार को कस्बे में श्रीजी की रजत पालकी शोभायात्रा निकाली और धूमधाम से क्षमावाणी पर्व मनाया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन व संस्कार जैन ने बताया कि श्री मुनिसुव्रतनाथ व श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर में सुबह श्रीजी का नित्य अभिषेक, शांतिधारा, आरती व पूजा-अर्चना की गई। श्रीजी की रजत पालकी शोभायात्रा दोपहर 02 बजे श्री मुनिसुव्रतनाथ जैन मंदिर से बैंडबाजों के साथ आरंभ होकर प्रभु भक्ति में नाचते-गाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर पहुँची, जहाँ श्रीजी का मंत्रोच्चार के साथ कलशाभिषेक व आरती की गई। उसके पश्चात रजत पालकी यात्रा वापस श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई, जहाँ शाम को श्रीजी का कलशाभिषेक व महाआरती की गई। क्षमावाणी पर्व के दिन सभी जैन धर्मावलंबियों द्वारा आपस मे सभी से जाने-अनजाने में हुई गलतियों की उत्तम क्षमा बोलकर क्षमायाचना की गयी। इस दौरान जैन समाज के सभी बच्चे, युवा, महिला- पुरुष मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................