द बोहराज ग्लोबल स्कूल महुवा की एरोबिक्स गर्ल्स टीम राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशिप के लिए शिरडी, महाराष्ट्र रवाना

Sep 9, 2025 - 13:21
 0
द बोहराज ग्लोबल स्कूल महुवा की एरोबिक्स गर्ल्स टीम राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशिप के लिए शिरडी, महाराष्ट्र रवाना

महुवा, (अवधेश अवस्थी) उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थित द बोहरा ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महुवा (राजस्थान) की एरोबिक्स बालिका टीम CBSE नेशनल एरोबिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज महाराष्ट्र के पावन स्थल शिरडी के लिए रवाना हुई। यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता 10 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

विद्यालय की ओर से चयनित इस टीम में मानसी मीणा, मधु सैनी, दीपिका मीणा, कृतिका मीणा (कप्तान), दीपिका मीणा और अर्पिता शामिल हैं। टीम का नेतृत्व कोच सुरेंद्र सिंह कर रहे हैं, जबकि पद्मा टीम मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक  विनय बोहरा, सह-निदेशक  विकास बोहरा, संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी,प्रिंसिपल ओपी नागर, राजेश,पुनीत,वशिक्षकों, और विद्यार्थियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह टीम अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विद्यालय, बल्कि राजस्थान व दौसा  क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................