श्री जडखौर धाम में श्री कृष्ण बलराम गौ अराधना महोत्सव 22 सितम्बर से : तैयारियों को लेकर अलग अलग टीमों को दी जिम्मेदारी

Sep 10, 2025 - 11:30
 0
श्री जडखौर धाम में श्री कृष्ण बलराम गौ अराधना महोत्सव 22 सितम्बर से : तैयारियों को लेकर अलग अलग टीमों को दी जिम्मेदारी

डीग (नीरज जैन)10 सितंबर। डीग  के श्री जड़खोर गोधाम में 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाली 10 दिवसीय भागवत कथा की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीग के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर एक बैठक  आयोजित की गई।
बैठक में संत धनंजय स्वामी ने जानकारी देते तो बताया कि जड़ खोर गोधाम पर 22 सितम्बर से गोधाम के संस्थापक एवं संचालक मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज की ओर से दस दिवसीय भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा।जिसमें भागवत कथा के साथ-साथ नित्य सुरभि सहस्त्रचण्डी यज्ञ के अन्तर्गत शताधिक वेदपाठी ब्राह्मणों के द्धारा एक हजार दुर्गा सप्तशती का पाठ, दुर्गाशप्तशती के सत्तर हजार मन्त्रों की यज्ञाहुति, 6 लाख सुरभि मन्त्रों का जप अनुष्ठान, गवोपनिषद एवं गोमती विद्या स्तोत्र के एक हजार पाठ, नित्य पंचदेव पूजन सहित सांयकालीन भजन संध्या, रामार्चा महायज्ञ, प्रिया प्रियतम ब्याहुला उत्सव आदि कार्यकम आयोजित किए जाएंगे।
 इस कार्यक्रम का जड़खोर के आस-पास के क्षेत्र डीग, भरतपुर, कामां, पहाड़ी,जुरहरा,सीकरी, नगर, जनूथर, गोपालगढ़ व सभी पडोसी गांव सहित उत्तर प्रदेश के बरसाना, गोवर्धन, वृन्दावन, मथुरा आदि तीर्थ स्थलों में भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। भक्तों को लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। ये बसें डीग, नगर, कामां, जुरहरा, पहाड़ी, सीकरी जनूथर सहित आस-पास के गांवों में लगाई जाएंगी। जो प्रतिदिन लोगों को कथा स्थल तक लेकर आएंगी। साथ ही सभी दर्शनार्थियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जाएगी। दूर क्षेत्रों से आने वाले भक्तों के लिए ठहरने की भी उचित व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जड़खोर धाम में अस्थाई प्लाईवुड के कमरें बनाए जा रहे हैं। 
बैठक में लक्ष्मण मंदिर के मंहत पंडित मुरारी लाल पाराशर,सतीश चंद तमोलिया, शशिकान्त भण्डारी, रसियाबावा, ताराबाबा, ट्रस्ट के सचिव अतुल अग्रवाल, अचिंत्य गर्ग, कोषाध्यक्ष गोपालकृष्ण अग्रवाल, विजय कजानी, कन्हैयालाल राजेश अग्रवाल,  सज्जनरामदास, वैद्य रामबाबू शर्मा, मुरली मालपानी, पदम शर्मा, मनोज शर्मा सहित अन्य गोभक्त उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................