पत्नी की गला रेत कर हत्या करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Apr 25, 2024 - 08:38
 0
पत्नी की गला रेत कर हत्या करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजगढ़ (अलवर)
राजगढ़ थाना पुलिस ने पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के प्रकरण में पति को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि 23 अप्रैल को खेड़ला, मालाखेड़ा निवासी ने मामला दर्ज करवाया था कि उसकी बहिन काली मीना की उसके जीजा ग्राम ढिगावडा निवासी श्रीराम मीना पुत्र रंगलाल मीना ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करदी। इस पर हत्या का मामला दर्ज पंजीबद्ध कर लिया गया था। जबकि आरोपी कल से ही फरार था। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए पति श्रीराम मीना को गिरफ्तार कर लिया है। मुलजिम की इत्तला पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि आरोपी श्रीराम मीना की 2-3 महीने पहले मानसिक स्थिति खराब हो गयी थी। जिसका ईलाज भी परिजनों ने करवाया था। कुछ समय तक आरोपी श्रीराम मीना की स्थिति ठीक रही। लेकिन 18 अप्रेल को आरोपी के दादाजी की मृत्यु हो गयी थी। उस दिन उसकी वापिस तबियत बिगड़ गयी थी। जिससे आरोपी आये दिन पत्नी के ऊपर शक करता था। इस कारण से आरोपी ने अपनी पत्नी काली बाई का गला रेतकर हत्या करदी थी। जिसे कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................