भारतीय जनता पार्टी मंडल खेरली की बैठक हुई संपन्न, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का लिया निर्णय
खेरली (दिनेश लेखी) भारतीय जनता पार्टी मंडल खेरली की बैठक मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले से मंडल के प्रभारी दिलीप मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय गीजगढ़िया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश लोहिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश पाराशर, महामंत्री लोकेंद्र प्रजापत, नरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष, कमलेश जांगिड़, अंजू जैसवाल, पार्षद प्रतिनिधि बनवारी लाल जांगिड़, सतीश अग्रवाल, गोपेश यादव, कन्नू चौधरी, संजय अवस्थी, संजय तांबी आदि मौजूद थे।