श्राद्ध पक्ष में बरगद, पीपल, गूलर के 11 पौधे लगाकर किया पुण्य कार्य

पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओ महा अभियान जारी

Sep 14, 2025 - 13:49
 0
श्राद्ध पक्ष में बरगद, पीपल, गूलर के 11 पौधे लगाकर किया पुण्य कार्य

नारायणपुर (भारतकुमार शर्मा) उपखण्ड के प्राचीन अरावली पर्वतमाला पर स्थित बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम में श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष्य में रविवार को श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओं महा अभियान के तहत महंत पीर विवेकनाथ महाराज के सानिध्य व सचिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में निदेशक मोनू शर्मा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संदीप पंचौली, मुरलीधर जोशी, विजेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री महेश चंद सैनी, बनवारी लाल सैनी, संदीप यादव, महेश जांगिड़ ने बरगद, पीपल, गूलर के 11 पौधे लगाकर पुण्य कार्य किया गया। इन पौधों की देखरेख व सार संभाल की जिम्मेदारी श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति को सौंपी गई।

सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओ अभियान के तहत जो मुहिम चलाई जा रही है। यह एक जन कल्याणकारी और पर्यावरण के लिए अच्छी पहल है। पितृ पक्ष के दौरान कभी भी पीपल का पौधा रोपा जा सकता है, क्योंकि पूरे 15 दिनों की अवधि में पूर्वजों के निमित्त दान-पुण्य के साथ पीपल, बरगद, तुलसी, गुलर आदि के पौधे लगाने का विधान है। इन पौधों को लगाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार को सुख-समृद्धि व आशीर्वाद प्रदान करते हैं। पीपल के वृक्ष में पितरों का वास होता है‌। इस पौधे को लगाने और जल देने से उसका अंश पितरों को प्राप्त होता है, जिससे वे तृप्त हो जाते हैं। इन पौधों में ट्रीगार्ड लगवाकर देखरेख की जाएंगी। संगठन मंत्री महेश चंद सैनी ने कहा कि इस क्षेत्र को ऑक्सीजन बैक टू एनवायरनमेंट अभियान के तहत ऑक्सीजन प्लांट तथा सर्व प्रजातियों के पक्षी अभ्यारण बनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है जिसमें आमजन का सहयोग आवश्यक है। प्रतिदिन पौधारोपण अभियान के तहत आमजन बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................