सैनी माली लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कलमेश जैन) कस्बे स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी माली समाज ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को किया गया।
इस बैठक में 18 गांवों के इकाई अध्यक्ष, अलवर से पधारे समाज के गणमान्य विकास बबेरवाल, डॉ संदीप सैनी आदि सहित समाज के सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। बैठक की अध्यक्षता अजीत सैनी द्वारा की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट होकर संगठित रखने पर चर्चा पुरजोर तरीके से की गई। समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर कर एक शिक्षित समाज का निर्माण करने पर बल दिया।
बैठक में समाज के 18 गांवों के सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर एकजुट रहने पर बल दिया और अपनी सहमति जाहिर की। ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सैनी, प्रह्लाद सैनी, नवयुवक मंडल से पूरण सैनी, उमाशंकर सैनी, दुलीचंद सैनी, संरक्षक लल्लू राम सैनी, प्रभु सैनी, सुनील पंच, इकाई अध्यक्ष नंदू राम सैनी, गौरव सैनी उपस्थित रहे।

