भाजपा ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण द्वारा प्रभावी मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम के तहत अलवर शहर विधानसभा का ओबीसी सम्मेलन हुआ आयोजित

Oct 5, 2023 - 19:03
 0
भाजपा ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण द्वारा प्रभावी मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम के तहत अलवर शहर विधानसभा का ओबीसी सम्मेलन हुआ आयोजित

रामगढ़ (अलवर, अमित भारद्वाज) भाजपा ओबीसी मोर्चा अलवर दक्षिण के जिला महामऺत्री शेखर कुमार तमोली ने बताया कि इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामऺत्री महेंद्र यादव और अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदेश खाम्बरा द्वारा की गई। 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेंद्र यादव ने मोदी सरकार की रीति नीति पर चर्चा की और ओबीसी समाज को अपने वोट की ताकत जानने का आव्हान किया, इसके अलावा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी समझने को कहा।  प्रदेश मऺत्री सुरेश यादव ने मोदी सरकार की जनोपयोगी नीतियों पर चर्चा की और मोदी सरकार द्वारा अपने मऺत्रिमऺडल मे ओबीसी समाज को दिए गए महत्व के बारे मे बताया। पूर्व सभापति मीना सैनी ने मोर्चे को हरावल दस्ता बताते हुए इसके महत्व के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। 

सुरेश मेहता ने अपने सम्बोधन मे ओबीसी समाज को अपनी राजनीतिक ताकत समझने का आव्हान किया। प्रभावी मतदाता सम्मेलन के अलवर शहर विधानसभा सऺयोजक पदम सैनी ने ओबीसी मोर्चा के महत्व और ओबीसी समाज को राजनैतिक सक्रियता बढाने के बारे मे बताया। पार्षद शीला जाऺगिड ने अपने सम्बोधन मे महिलाओं को अधिक से अधिक राजनीतिक सक्रियता दिखाने का आव्हान किया। जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव और मौहरसिह पीटीआई ने भी सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन मे जिलाध्यक्ष सुदेश खाम्बरा ने कमल के फूल को प्रत्याशी बताते हुए सभी को अनुशासन से जुट जाने का आव्हान किया और सम्मेलन मे आने का आभार व्यक्त किया। 
सम्मेलन के दौरान पूर्व सभापति सुनिता खाम्बरा,पार्षदगण ॳजू गुप्ता,सोनू चौधरी, देवेन्द्र रसगणिया, महेश नायक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मधु यादव, नीति यादव,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, कश्मीर मजोका,अनुज सैनी, कर्मपाल यादव, अविनाश गुप्ता, गोपीराम ओबीसी मोर्चा जिला महामऺत्री शेखर कुमार तमोली और मनीष खाम्बरा सहित सैकड़ों ओबीसी समाज के नागरिकों की उपस्थिति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................