महात्मा फूले के अध्याय को कोर्स में पुनः शुरू करने की मांग

Sep 17, 2025 - 14:12
 0
महात्मा फूले के अध्याय को कोर्स में पुनः शुरू करने की मांग

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान की पुस्तक से महात्मा फूले के अध्याय को वर्ष 2025-26 से हटाये जाने का विरोध शुरू हो गया है ।सर्व समाज के द्वारा आयोजित मीटिंग में पूर्व तहसीलदार मंगलचन्द सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महात्मा फूले की जन्म जयंती 2027 को पूरे देश में मनाया जाने की घोषणा से उनके द्वारा सामाजिक सुधार के लिए किए गए कार्यों सामाजिक विषमताओं को दूर करने सत्य शोधक समाज की स्थापना शिक्षा को समर्पित फूले दम्पत्ति की जीवनी को पूरे देश के सामने लाया जाएगा वहीं राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा उनके अध्याय को हटाने का निर्णय कहीं न कहीं प्रधान मंत्री की घोषणा को नज़रंदाज़ करने जैसा है ।
मीटिंग में उनके अध्याय को पुनः शुरू करने की मांग की गई ।इस अवसर पर मंगलचन्द नागरमल पितराम चौथमल मनोज पवन रामजीलाल गोकुलचंद श्रवणकुमार बाबूलाल बीरबल बुद्धरम भागूराम सहित अनेक नागरिक मौजूद थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................